फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   one killed with argemone poisoning in Dharamshala himachal pradesh

कांगड़ा: आर्जीमोन प्वाइजनिंग से एक की मौत, परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उपचाराधीन

Fri, 18 Nov 2022 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Nov 2022 05:45 PM IST
सार

सरसों में मिले विषैले आर्जीमोन सीड के निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं।

विज्ञापन
one killed with argemone poisoning in Dharamshala himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्जीमोन प्वाइजनिंग से खुंडियां क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत 25 अक्तूबर को हुई थी, लेकिन प्रशासनिक तौर पर इसकी पुष्टि 18 नवंबर को जिलाधीश कांगड़ा ने की है। आर्जीमोन प्वाइजनिंग से विजय कुमार (59) निवासी लाहडु तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की मौत हुई है। विजय की पत्नी प्रकाशो देवी, बेटे और बहू की तबीयत भी खराब है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। आर्जीमोन प्वाइजनिंग का कारण एक दुकान से खरीदी खुली सरसों और उससे निकलवाए तेल का प्रयोग करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाए तेल का उपयोग करने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि संबंधित क्षेत्र में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी है, वे उसका या उससे निकलवाए तेल का उपयोग न करें। उपायुक्त ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है। संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ होगा। खुंडियां क्षेत्र के प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर उसका तेल निकलवाया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विषैले सरसों तेल के सेवन से होती है ड्रॉप्सी बीमारी
डीसी ने बताया कि सरसों में मिले विषैले आर्जीमोन सीड के निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं। संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं। 


यह है आर्जीमोन
इसका वैज्ञानिक नाम आर्जीमोन मेक्सिकाना है। यह पौधा सर्दियों में फूल देता है। कटीले पौधे की पत्तियां चौड़ी होती हैं। पीले फूल निकलते हैं, इसके बाद सरसों की फली की तरह ही छोटी गोल फली निकलती है। इसमें सरसों के दाने की तरह काले बीज होते हैं। इसके बीज सरसों के दानों के साथ मिलाकर बेच दिए जाते हैं। इनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इन बीजों से हल्के पीले रंग का गैर खाद्य तेल निकलता है। इसमें जहरीला रसायन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed