{"_id":"625285847cdd6809fd19a63f","slug":"one-killed-two-injured-in-car-accident-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में हादसा: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में हादसा: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी, दो युवकों की मौत
Sun, 10 Apr 2022 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:35 PM IST
सार
कार अनियंत्रित होकर चंबा-जुम्हार मार्ग से गिरकर करीब 100 मीटर नीचे उटीप-बाट सड़क पर जाकर रुकी। पूर्व की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गिरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11:00 बजे चंबा-जुम्हार मार्ग पर लुड्डू के समीप हुआ। कार अनियंत्रित होकर चंबा-जुम्हार मार्ग से गिरकर करीब 100 मीटर नीचे उटीप-बाट सड़क पर जाकर रुकी। मृतक मोहित (21) पुत्र बलवंत कुमार, पूर्व (16) पुत्र सुरेश कुमार धड़ोग मोहल्ला के रहने वाले थे।
विज्ञापन
इसी मोहल्ले के चालक कार्तिक सूर्या (20) पुत्र कुलदीप का चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित कर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पूर्व की मौके पर ही मौत हो गई थी। मोहित और कार्तिक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां मोहित ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संदीप ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार और घायल युवक को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन