फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one killed two injured in accident in kinnaur himachal pradesh

100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

Thu, 11 Apr 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
one killed two injured in accident in kinnaur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

किन्नौर जिले के श्यासो संपर्क मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 27 ए 0218 स्पीलो से श्यासो की ओर जा रही थी कि श्यासो गांव के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में नारायण सिंह (30) पुत्र काशी राम गांव श्यासो तहसील पूह जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चालक श्याम लाल (30) गांव शयासो तहसील पूह जिला और रतन सागर (36) गांव श्यासो तहसील पूह जिला किन्नौर घायल हुए हैं।

विज्ञापन

घायल अवस्था में रतन सागर नेगी ने गांव में जाकर इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलत ही श्यासो के ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना पूह से थाना प्रभारी भगवंत सिंह एएसआई गोपाल और मुख्य आरक्षी ज्योति प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया।

रिकांगपिओ अस्पताल में दोनो घायलों की हालात गंभीर देखते हुए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव पीएचसी स्पीलो में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार दोनों घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसडीएम पूह शिव मोहन सैनी के अनुसार घायलों को पांच-पांच हजार और मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed