फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed three injured in truck accident in Shoghi Shimla Himachal Pradesh

सेब से लद्दा ट्रक ढारे पर गिरा, चालक की मौत, दो लोग घायल

Wed, 04 Sep 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
One killed three injured in truck accident in Shoghi Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शोघी के पास सेब से लदे एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे में परिचालक समेत नेपाली मूल की दो महिलाएं घायल हुई हैं। हादसे में मारे गए चालक की पहचान हरनाम (42) निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। हादसे में घायल परिचालक सुधीर कुमार बिहार का रहने वाला है। महिलाओं की पहचान धनकला और विमला के तौर पर हुई है। घायलों का आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रक ऊपरी शिमला से पंजाब की ओर जा रहा था। हादसे में लाखों की कीमत का सेब भी नष्ट हो गया है। यह हादसा बुधवार सुबह मैहली शोघी बाईपास पर आनंदपुर में हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर ढारे पर गिर गया इस वजह से ढारे में रह रहीं दो महिलाएं भी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे अथॉरिटी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने सेब सीजन के चलते वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वह नियंत्रित गति में वाहन चलाएं ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed