{"_id":"650809c5cbae39fe2801dbd1","slug":"one-killed-one-injured-bike-accident-near-nahan-sirmour-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
Mon, 18 Sep 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:57 PM IST
सार
बलजीत और मुकेश रात के समय बाइक से घर जा रहे थे। ढांगवाला के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र नाहन के कौलांवालाभूड़ के समीप ढांगवाला में देर रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बलजीत और मुकेश रात के समय बाइक नंबर एचपी 71-8142 से घर जा रहे थे। ढांगवाला के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में बलजीत कुमार (29) पुत्र मोतीलाल निवासी खंदा क्यारी, तहसील नाहन की मौत हो गई। जबकि घायल मुकेश कुमार (29) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बुडरा को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया है।
विज्ञापन
घायल का पीजीआई में उपचार चल रहा है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नाहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन