फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed in Road accident at Chamba.

हिमाचल के चंबा में सड़क हादसा, चालक की मौत, एक घायल

Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 04 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
One killed in Road accident at Chamba.

हिमाचल के चंबा में द्रम्मण-सिहुंता मार्ग पर वीरवार रात एक टैंपो मलाड़ा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़़क गया। जिससे टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंपो में सवार दुसरे व्यक्ति की दोनों टांगो में गंभीर चोटें आई हैं। इसे ईलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को रात समय करीब दस बजे द्रम्मनाला निवासी विशाल कुमार अपना टैंपो नंबर एचपी-57- 3698 लेकर सिहुन्ता से खोला की तरफ जा रहा था। जिसमें उसका दोस्त मोहित महाजन भी सवार था।
विज्ञापन


मलाड़ा के पास पहुंचने पर विशाल कुमार जब टैंपो को पीछे कर रहा था तो टैंपो लुढ़ककर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग ईकठ्ठा हो गए जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से टैंपो दुर्घटना में मारे गए चालक व घायल को सिहुंता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे टांडा रेफर कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।


उधर, डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि मलाड़ा के पास टैंपो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक घायल हुआ है। यह हादसा चालक की लापवाही से हुआ है। चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा  279, 337,304 ऐ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed