फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One killed in Car accident at Kasauli.

कार में कसौली घूमने जा रहे थे तीन दोस्त, हादसे में एक की मौत

Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Nov 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
One killed in Car accident at Kasauli.

हिमाचल के परवाणू-कसौली वाया मसूलखाना मार्ग पर कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि कार सवार दो अन्य घायल हुए है। तीनों दोस्त चंडीगढ़ से कसौली घूमने के लिए आ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर परवाणू अस्पताल पंहुचाया। जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। तीनों युवक उतराखंड के बताए जा रहे है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार परवाणू-कसौली वाया मसूलखाना मार्ग के समीप सोमवार देर रात 12 बजे के करीब मलौण गांव के समीप एक तेजरफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। दोनों ही टीमों ने मौके पर पंहुच कर घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाल कर परवाणू अस्पताल रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर कार चालक कुंदन निवासी गांव ढुंगरी जिला आलबोड़ा(उतराखंड) की मौत हो गई। जबकि राजपाल सिंह निवासी पितना जिला आलबोड़ा(उतराखंड) व देवेंद्र सिंह निवासी सगंड़ा जिला आलबोड़ा(उतराखंड) गंभीर रूप से घायल है। जिनका परवाणू अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें देवेंद्र सिंह ने होश आने पर पुलिस बयान में बताया कि वह रिश्‍ते में तीनों दोस्त है।


वह चंड़ीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करते है। सोमवार की देर रात वह घूमने के लिए कसौली जा रहे थे। तभी गाड़ी एकदम से अनियंत्रण होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed