फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Killed in Car accident at Jatog, Shimla.

शिमला में दीवार से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
One Killed in Car accident at Jatog, Shimla.

शिमला के जतोग के समीप एक कार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग थे। जतोग कैंट के समीप कार तेज रफ्तार के चलते एक दीवार से जा टकराई। कार में सवार लोगों को गंभीर हालत में सेना के जवानों ने आईजीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। दो गंभीर रुप से घायल हैं। इनका आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। कार में सवार लोग ढैंढा के बताए जा रहे हैं और यह कार एक एक्स सर्विसमेन की बताई जा रही है।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत
वहीं, ऊना के अंब क्षेत्र के बणे दी हट्टी में ट्रैक्स गाड़ी की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनु कुमार निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर-गगेट मार्ग के समीप गगरेट की ओर से आ रही ट्रैक्स ने वीरवार देर सांय सड़क क्रॉस कर रहे अनु को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल को एफआरयू अस्पताल गगरेट में भी पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed