{"_id":"5ce25917bdec22070f67f72b","slug":"one-killed-in-accident-as-car-falls-into-gorge-in-anni-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
Mon, 20 May 2019 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत टिक्करी कैंची के पास एक आल्टो 800 कार रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना निरमंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिक्करी कैंची के समीप रविवार देर रात को एक आल्टो कार संख्या एचपी-42-0842 दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
इस हादसे में चालक शिवराम (30), पुत्र शाणु राम, गांव जौआ और डाकघर डीम की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार देर रात को शिवराम निरमंड से अपने घर जौआ की तरफ जा रहा था। टिक्करी कैंची के समीप पहुंचते ही चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से 800 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर निरमंड अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने निरमंड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने कहा कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।