फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One Hour extra classes daily in Himachal Government Schools

हिमाचल: स्कूलों में एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं, दो छुट्टियों के दौरान खुले रहेंगे विद्यालय

Wed, 04 Oct 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी बीते दिनों प्रभावित हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए कर चुके हैं इस तरह का ऐलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
One Hour extra classes daily in Himachal Government Schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में आपदा के दौरान स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने रोजाना एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन स्कूलों में लगातार दो छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल चिह्नित कर इन आदेशों को लागू करने के जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। गौर रहे कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों पत्रकार वार्ता में इस नई व्यवस्था को लागू करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षा निदेशालय ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष मानसून सीजन में जुलाई और अगस्त में भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने के चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

विज्ञापन


कुछ दिन की छुट्टियों का एलान सरकार ने किया था तो कई छुट्टियां उपमंडल अधिकारियों ने स्थानीय हालात को देखते हुए दी थीं। मंडी, कुल्लू, सिरमौर, चंबा और शिमला जिला के अधिकांश स्कूलों में इस दौरान छुट्टियां दी गई थीं। अब इन छुट्टियों की भरपाई के लिए मानसून सीजन में जितने दिन जो स्कूल बंद रहे, उतने दिन या घंटों तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। आगामी दिनों में अगर दो दिन की छुट्टियां एक साथ आती हैं तो एक दिन स्कूल खुले रखकर बच्चों को पढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्याध्यापकों को अतिरिक्त कक्षाओं की समयसारिणी बनाने के लिए कहा है। इस विशेष व्यवस्था को लागू करने का जिम्मा उपनिदेशकों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed