फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one himachali and two uttar pradesh men trapped in Saudi Arabia beaten up and tortured by employer

सऊदी अरब में फंसे तीन युवक, हर रोज की जा रही मारपीट

Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
one himachali and two uttar pradesh men trapped in Saudi Arabia beaten up and tortured by employer

विदेश में काम कर ज्यादा पैसे कमाने की ललक भारतीय युवाओं को महंगी पड़ रही है। ऊना जिले का एक युवक सऊदी अरब में कंपनी के मालिकों की कथित प्रताड़ना का शिकार हो गया है। वह पल-पल वतन वापसी की राह देख रहा है, लेकिन कंपनी के मालिक ने उसका पासपोर्ट, वीजा और आईकार्ड समेत अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। यहां तक कि युवक को पिछले छह माह से तनख्वाह जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के दो अन्य युवक भी उक्त कंपनी की प्रताड़ना के शिकार हुए हैं, जो अपने देश लौटने के इंतजार में हैं। दौलतपुर के पिरथीपुर का रहने वाला उमेश कुमार पुत्र देसराज पिछले करीब साढे़ तीन सालों से सऊदी अरब के रियाद में एक स्थानीय कंपनी में बतौर मशीन ऑपरेटर कार्यरत है। उमेश ने अमर उजाला से फोन पर संपर्क कर दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि इतने वर्षों में उसे एक बार भी छुट्टी नहीं दी गई।

विज्ञापन

झूठे इल्जाम लगाकर एक महीने के लिए जेल भिजवा दिया

one himachali and two uttar pradesh men trapped in Saudi Arabia beaten up and tortured by employer

जब उसने इस बाबत कंपनी मालिक से बात की तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई और छह महीने से उसकी तनख्वाह भी रोक दी है। उमेश ने बताया कि वह उसके चंगुल से जैसे-तैसे बचकर भारतीय दूतावास गया, लेकिन वहां भी उसकी किसी तरह की मदद नहीं की गई। उसके बाद उक्त कंपनी के मालिक ने उस पर झूठे इल्जाम लगाकर एक महीने के लिए जेल भिजवा दिया।

बुरी तरह से बदहवास हो चुके उमेश कुमार ने भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार से उसे अपने वतन वापस भेजने की गुहार लगाई है। उमेश ने बताया कि उक्त कंपनी में पहले करीब एक दर्जन लोग काम करते थे, जो समय रहते कंपनी से बाहर निकल गए। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के पासपोर्ट आदि कंपनी के मालिक के पास हैं, जो उन्हें नहीं लौटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed