फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One girl died in road accident in shimla

सड़क हादसे में युवती की मौत, दो लोग घायल

Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
One girl died in road accident in shimla
सड़क हादसे में युवती की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन

चीनी बंगला में पेश आया हादसा
सहेली के साथ घूमने निकली दीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा/ शिमला। राजधानी के पर्यटक स्थल कुफरी में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। इसकी पहचान दीक्षा (24) पुत्री बलदेव, गांव तेवया डाकघर मझार निवासी के तौर पर हुई है। घटना में अंजना (22) और प्रवीन (23) घायल हुए हैं। इनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हादसा कुफरी-चायल सड़क पर देर शाम सात बजे पेश आया। दीक्षा अपनी सहेली के साथ शिमला से वाहन में घूमने निकली थी। इस बीच चीनी बंगला के पास ढाबा मोड़ से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गया। इसमें तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आननफानन में सभी को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। दीक्षा की हालत नाजुक थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। ढली थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं चालक प्रवीण और अंजना को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed