{"_id":"5abfadb74f1c1bc5618b4b82","slug":"one-died-two-injured-in-pickup-accident-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, युवती की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गई। राजधानी से 15 किलोमीटर दूर मशोबरा के समीप दोचीधार में पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से युवती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
21 वर्षिय ललिता कंडा की रहने वाली थी, जबकि घायल 16 वर्षीय आशीष और नारायण सिंह चालक के रूप में पहचान हुई है। पिकअप चालक को युवती का रिश्तेदार बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद करीब पौने एक बजे पीकअप मशोबरा से कंडा जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान दोचीधार के पास चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। करीब 100 फुट खाई में गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। घायलों को आईजीएमसी लाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित किया। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।