फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and one injured in car accident at mandi

कार के खाई में गिरने से मनरेगा सहायक की मौत, एक घायल

Thu, 13 Jun 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक/रिवालसर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक/रिवालसर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in car accident at mandi

ग्राम पंचायत कोठीगहरी के समीप पत्रोन गांव के चम्यात जंगल में एक कार करीब 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में मनरेगा सहायक अनिल कुमार (42) निवासी गांव एवं डाकघर पैड़ी, बल्ह की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। हादसा बुधवार देररात पेश आया। दुर्घटना का पता गुरुवार सुबह चला। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह स्थानीय पंचायत प्रधान ने रिवालसर पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। प्रधान ने बताया कि एक कार को ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह छह बजे गिरे हुए देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात्रि को कार सवार अपने घर की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच कार सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। हादसे में अनिल कुमार निवासी पैड़ी की मौत हो गई। वासुदेव निवासी कोठीगैहरी, तहसील बल्ह जिला मंडी घायल हो गया। इसका उपचार चल रहा है। दोनों आपस में दोस्त थे और देर शाम घर की तरफ जा रहे थे। इधर, एसएचओ बल्ह राजेश ने बताया कि एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। रिवालसर पुलिस चौकी के इंचार्ज समेत पुलिस दल मौके पर गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed