फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one died and five injured after car fell into deep trench at mandi

गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पांच घायल

Tue, 25 Jun 2019 03:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured after car fell into deep trench at mandi
- फोटो : अमर उजाला

शादी समारोह से लौट रहे रिश्तेदारों की कार करसोग-छतरी मार्ग पर निहारी नाला के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पति और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सभी घायलों को करसोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। हादसा सोमवार देर रात पेश आया। मृतक महिला की पहचान सुकमा देवी (28) पत्नी टेक चंद निवासी शालोगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों में टेक चंद (34) निवासी शालोगी, बेटा नरेंद्र कुमार, बेटी नेहा कुमारी, ज्योति प्रकाश पुत्र नारायण सिंह निवासी निशानी और चालक अशोक कुमार (25) पुत्र श्याम लाल निवासी झरेड़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीधार में शादी समारोह से अपने घर जा रहे परिवार की गाड़ी निहारी नाला के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सुकमा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया। करसोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने घायलों को पांच हजार और मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत दी है। उधर हादसे पर करसोग के विधायक हीरालाल ने शोक जताया है। हादसे के बाद शालोगी गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed