फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One Die Three admitted in Solan Himachal After Eating Mushroom

Solan News: मशरूम की सब्जी खाने से एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

Wed, 22 Mar 2023 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

गढ़खल में काम करने के वाले चार प्रवासी बाजार से शाम के खाने के लिए मशरूम लेकर गए थे। घर जाकर इन्होंने मशरूम बनाई और रात के भोजन में खाई।

विज्ञापन
One Die Three admitted in Solan Himachal After Eating Mushroom
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे मरीज। - फोटो : संवाद

विस्तार

कसौली के साथ लगते गढ़खल में मशरूम खाने से चार प्रवासी मजदूरों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। इससे एक प्रवासी ने धर्मपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दो को पीजीआई रेफर कर दिया गया। एक को प्राथमिक उपचार के बाद धर्मपुर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी प्रवासी मजदूर गढ़खल में लकड़ी का काम (कारपेंटर) करते हैं और एक साथ रहते थे। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चारों ने मशरूम के साथ आलू-गोभी की सब्जी भी खाई थी, लेकिन मजदूरों ने शंका जताई कि इनकी तबीयत मशरूम खाने से खराब हुई। पुलिस ने सब्जी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को चुनौती, जानें हाईकोर्ट के बड़े फैसले
विज्ञापन


डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान के अनुसार अमरनाथ शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार वह अपने साथियों के साथ छुट्टी कर घर जा रहा था। इस दौरान गढ़खल बाजार में सब्जी की दुकान से रात के खाने के लिए मशरूम खरीदी। घर जाकर इन्होंने खुद मशरूम और गोभी की सब्जी बनाई और रोटी के साथ चारों ने खाना खाया। इसके बाद उन्हें उल्टियां हुईं। कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। इस बीच एंबुलेंस से वे अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान नजाकत (35) निवासी मकान नंबर 385 नजदीक शीतला माता मंदिर गांव सुकेतरी पंचकूला, हरियाणा ने दम तोड़ दिया। नजाकत मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमरनाथ शर्मा (35) गांव नरहेई डाकघर बादी तहसील कुलवर जिला आरा भोजपुर बिहार, वीरेंद्र शर्मा (44) और नीतीश दोनों निवासी जोगपट्टी, जिला बेतिया, बिहार के रहने वाले हैं। इनमें से दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डीएसपी चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि मशरूम खाने से इनकी तबीयत खराब हुई है, लेकिन मामले की जांच पुलिस कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed