फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One Dead Six injured after vehicle overturns in Mandi Himachal Pradesh

Mandi Accident: सुधराणी में जीप पलटने से मजदूर की मौत, सात घायल

Sun, 17 Jul 2022 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Jul 2022 08:37 PM IST
सार

सुधराणी नाले के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मोड़ में गाड़ी सड़क में ही पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन
One Dead Six injured after vehicle overturns in Mandi Himachal Pradesh
सड़क पर पलटी जीप। - फोटो : संवाद

विस्तार

बालीचौकी तहसील के सुधराणी में एक पिकअप जीप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार घायल बालीचौकी सीएचसी में उपचाराधीन हैं। तीन को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। एक मजदूर सुरक्षित है। सभी प्रवासी मजदूर हैं और ये बिहार और झारखंड के निवासी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसा सुबह 11:00 बजे के करीब हुआ। रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब सराज के टिक्की गांव से नौ प्रवासी मजदूर जोगिंद्रनगर के झटिंगरी में काम के लिए पिकअप जीप में जा रहे थे।
विज्ञापन


सुधराणी नाले के पास करीब 11:00 बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मोड़ में गाड़ी सड़क में ही पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया तहसील साहिबगंज (बिहार) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में चालक सुमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सेहल तहसील बैजनाथ (कांगड़ा), प्रकाश कुमार (18) पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया, बिहार, विकेश कुमार (20) पुत्र सुरेंद्र पासवान निवासी घनइया जिला मुजफ्फरगनर बिहार, किशन कुमार (18) पुत्र उज्ज्वल चौधरी निवासी कबूतर स्योपी डाकघर बारजिरोबाड़ी जिला साहिबगंज झारखंड, नरेंद्र कुमार (21) पुत्र जोगी पासवान निवासी बिसुनपुर पट्टी, जिला मुजफ्फरनगर बिहार, आलोक (18) पुत्र अछेलाल साहनी निवासी रामपुर भरमाई डाकघर मोतीपुर बिहार और अशोक कुमार (22) पुत्र परमोदास निवासी वेरिया बिहार शामिल हैं। इनमें प्रकाश, नरेंद्र और आलोक को मंडी रेफर किया गया है। थाना औट प्रभारी ललित ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed