फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One crore rupees each to 18 excellent degree colleges of Himachal pradesh

हिमाचल के 18 उत्कृष्ट डिग्री कॉलेजों को एक-एक करोड़ रुपये की सौगात

Wed, 13 Oct 2021 11:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में 18 उत्कृष्ट कॉलेजों के प्रिंसिपलों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं के साथ उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। कॉलेजों में फर्नीचर भी एक जैसी खरीदना होगा। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर 20-20 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
One crore rupees each to 18 excellent degree colleges of Himachal pradesh
उच्च शिक्षा निदेशालय में बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के 18 उत्कृष्ट डिग्री कॉलेजों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। सभी कॉलेज भवन बाहर से लेकर अंदर तक एक रंग के होंगे। इन कॉलेजों में फर्नीचर भी एक जैसी खरीदना होगा। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों पर 20-20 लाख रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में 18 उत्कृष्ट कॉलेजों के प्रिंसिपलों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं के साथ उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बैठक की। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों का चयन कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इन 18 उत्कृष्ट कॉलेजों के द्वार के साथ इलेक्ट्रॉनिक नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को कॉलेज से संबंधित हर जानकारी उपलब्ध होगी। इन कॉलेजों में वर्चुअल कक्षाएं भी एक सी होंगी। नए विषयों को शुरू किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि इन कॉलेजों में कॅरिअर और गाइडेंस सेल को मजबूत बनाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पुस्तकालयों में सुधार किया जाएगा। वेबसाइट की सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों की हाजिरी इलेक्ट्रानिक माध्यम से लगाई जाएगी। ई रिसोर्स का प्रयोग भी किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान, डॉ. अशीथ मिश्रा, डॉ. हरीश सहित उत्कृष्ट कॉलेजों के प्रिंसिपल और वरिष्ठ प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन कॉलेजों को मिलेगी राशि
डिग्री कॉलेज कोटशेरा, जोगिंद्रनगर, नूरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, नालागढ़, नादौन, पावंटा साहिब, हमीरपुर, अंब, चंबा, थुरल, सरकाघाट, ठियोग, अर्की, शिलाई और ढलियारा कॉलेज को उत्कृष्ट कॉलेज बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed