फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one crore prize to caught masrat aalam.

मसर्रत आलम पर एक करोड़ के ईनाम का ऐलान

Tue, 21 Apr 2015 12:10 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
one crore prize to caught masrat aalam.

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को पकड़कर लाने वाले को बजरंग दल के एक नेता ने एक करोड़ रुपए ईनाम देने का ऐलान किया है। हिमाचल के जिला ऊना के पूर्व जिला संयोजक एवं पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप ने ये ऐलान किया है।

विज्ञापन


कश्यप का कहना है कि जो भी मसर्रत को पकड़कर ऊना लाएगा उसे एक करोड़ दिया जाएगा। उन्होंने आलम को पकड़कर लाओ एक करोड़ ईनाम पाओ, यह घोषणा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी कर दी है।
विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि मसर्रत जैसे मुस्लिमों के कारण देशभक्त मुस्लिमों पर भी सवालिया निशान लगते हैं और हिंदू-मुस्लिम भाईचारा खतरे में पड़ता है।

गरमा सकता है मामला

one crore prize to caught masrat aalam.

अलगाववादी नेता मसर्रत आलम भारत विरोधी बयान और नारेबाजी सहित भारत की धरती पर पाकिस्तानी झंडे लहरवाने के चलते इन दिनों सुर्खियों में है। घाटी में तनाव का माहौल है और मसर्रत इन दिनों पुलिस की गिरफ्त में है।

वहीं, बजरंग दल के नेता के इस बयान से मामला और गरमा सकता है। सोशल मीडिया पर पहले भी मसर्रत को लेकर काफी बयान आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर मसर्रत के खिलाफ ही है। हिमाचल में पहली बार किसी दल की ओर से इस मामले पर इतनी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed