{"_id":"5cda5af3bdec22073b652770","slug":"one-arrested-with-two-leopard-skins-in-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चुवाड़ी में तेंदुए की दो खालों के साथ व्यक्ति काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चुवाड़ी में तेंदुए की दो खालों के साथ व्यक्ति काबू
Tue, 14 May 2019 04:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 May 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की खाल
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के चुवाड़ी में पुलिस ने व्यक्ति को तेंदुए की दो खालों के साथ पकड़ा है। जंगरोग मार्ग पर पुलिस की टीम गश्त पर थी। आरोपी व्यक्ति पेड़ के नीचे खड़ा था। पुलिस को इसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसे दबोच लिया। जब इसके बैग की तलाशी ली गई तो तेंदुए की दो खालें बरामद की गईं। पुलिस ने अर्जुन कुमार पुत्र विष्णु चुवाड़ी, चंबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वन्य प्राणी अधिनियम में मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम सोमवार को जंदरोग गांव के समीप गश्त पर थी। अर्जुन कुमार एक बैग लेकर सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा था। पुलिस की नजर अर्जुन पर पड़ी तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बैग से तेंदुए की दो खालें बरामद करने में सफलता हासिल की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि व्यक्ति के बैग से जंदरोग में पुलिस ने गश्त के दौरान दो तेंदुए की खालें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।