{"_id":"682c69b9f81779ff490f20a8","slug":"on-the-success-of-operation-sindoor-lawyers-took-out-a-tricolor-march-shimla-news-c-19-sml1001-537241-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर \nवकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
समाज के हर स्तर तक पहुंचाएं सेना का गौरव
चंडीगढ़ से शिमला शिफ्ट होगा डीआरटी : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला बार एसोसिएशन ने भारतीय सेना के अद्वितीय साहस एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना का प्रतीक रही बल्कि अधिवक्ताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी जीवंत उदाहरण बनीं। इस गरिमामयी समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कश्यप ने कार्यक्रम में लाइब्रेरी के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सांसद होने ने नाते डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल यानी डीआरटी को शिफ्ट करने की मांग केंद्र सरकार से उठाई। यह आने वाले समय में चंडीगढ़ से हिमाचल शिफ्ट किया जाएगा। अभी तक चंडीगढ़ में इसके तीन बेंच हैं। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम, बलिदान और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सैनिकों के सम्मान तथा गौरव को समाज के हर स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने शिमला बार एसोसिएशन की इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एमसी भारद्वाज और रवि मेहता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन के सदस्य मुनीष महेंद्रू, विपिन शर्मा, भूषण शर्मा, दिनेश चौहान, सुनीता सूद, संजीव शर्मा, रानी ठाकुर और महेंद्र ठाकुर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।