फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On the second day of the orchardists' demonstration, pears were sold in old cartons

Shimla: बागवानों के प्रदर्शन के दूसरे दिन पुराने कार्टन में ही बिकी नाशपाती

Tue, 09 Jul 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज़ एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

ठियोग की पराला मंडी में बागवानों की प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को नाशपाती पुराने कार्टन में ही बिकी। 

विज्ञापन
On the second day of the orchardists' demonstration, pears were sold in old cartons
पराला फल मंडी (फाइल )। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग की पराला मंडी में बागवानों की प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को नाशपाती पुराने कार्टन में ही बिकी। हालांकि इस दौरान कुछ बागवान नए कार्टन (यूनिवर्सल) में भी सेब और नाशपाती लेकर मंडी पहुंचे थे। सोमवार को पराला फल मंडी में पुराने कार्टन (टेलिस्कोपिक) में नाशपाती की पेटियां न खरीदने पर बागवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बागवानी मंत्री के आदेश करने पर आढ़तियों ने पुराने कार्टन में नाशपाती खरीदी। मंगलवार को पराला मंडी में नाशपाती 1,200 से 1,500 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिकी। वहीं शहर की भट्ठाकुफर फल में भी इस दौरान करीब दो से तीन हजार पेटी नाशपाती बिकने के लिए पहुंची। 700 से 2,000 रुपये प्रति पेटी तक दाम मिले।

विज्ञापन


भट्ठाकुफर फल मंडी में नाशपती के अलावा टाइड मैन सेब की खेप भी आ रही है। मंगलवार को मंडी में 1,200 से 1,500 पेटी सेब पहुंचा था। पूरा सेब यूनिवर्सल कार्टन में पहुंचा। 600 से 1400 रुपये प्रति पेटी तक बिका। पराला मंडी के आढ़ती अनिल ने बताया कि बागवानी मंत्री के निर्देशानुसार अभी मंडी में नाशपाती पुराने और नए दोनों कार्टनों में खरीदी जा रही है। केवल सेब नए कार्टन में खरीदा जा रहा है। एपीएमसी शिमला-किन्नौर के सचिव देवराज कश्यप ने कहा कि सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ही सभी आढ़ती और बागवान कारोबार करें। अधिसूचना के अनुसार ही यूनिवर्सल कार्टन के लिए समस्त कार्टन निर्माण कर्ताओं की सीलिंग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed