फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the lines of Sukhna Lake in Chandigarh, a bicycle trail will be built along the Beas river in Kullu

Himachal: चंडीगढ़ की सुखना झील की तर्ज पर कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे बनेगी साइकिल ट्रेल

Fri, 30 May 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh गौरीशंकर, संवाद न्यूज, कुल्लू
गौरीशंकर, संवाद न्यूज, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 May 2025 12:12 PM IST
सार

 कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे सुखना झील की तर्ज पर साइकिल ट्रेल विकसित होगी जिसके लिए वन विभाग ने विस्तृत प्रोजेक्ट बनाया है। 

विज्ञापन
On the lines of Sukhna Lake in Chandigarh, a bicycle trail will be built along the Beas river in Kullu
ब्यास नदी के किनारे बनेगी साइकिल ट्रेल - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे सुखना झील की तर्ज पर साइकिल ट्रेल विकसित होगी जिसके लिए वन विभाग ने विस्तृत प्रोजेक्ट बनाया है। इस प्रोजेक्ट में साइकिल ट्रेल के साथ-साथ जॉगिंग ट्रेल और मेडिटेशन स्थान भी विकसित करने का प्रावधान है। 10 करोड़ का यह प्रोजेक्ट जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) के सहयोग से तैयार करने की योजना है। बहरहाल, वन विभाग ने 10 करोड़ का एक विस्तृत प्रारूप बनाकर जाइका को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद जिला मुख्यालय कुल्लू में यह प्रोजेक्ट पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। इस बारे में विभागीय अधिकारियों की मानें तो कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे साइकिल ट्रेल को चंडीगढ़ की सुखना झील की तर्ज पर बनाने की योजना है। यह प्रोजेक्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा और मनाली, मणिकर्ण और अन्य स्थानों पर जाने वाले पर्यटक इसके बाद मुख्यालय में भी रुकेंगे और लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

विज्ञापन

विजिट कर चुकी है जाइका की टीम
इस संदर्भ में पिछले दिनों जाइका की एक टीम कुल्लू आकर साइट का निरीक्षण कर चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जाइका के अधिकारियों को यह योजना काफी पसंद आई है, जिसके चलते इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद अधिक बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरबरी से लेकर मौहल नेचर पार्क तक बनेगी ट्रेल
वन विभाग की ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट के तहत कुल्लू के सरबरी से लेकर मौहल नेचर पार्क तक साइकिल ट्रेल बनाई जाएगी और यह व्यास नदी के किनारे से होकर बनेगी। जिसमें ब्यास नदी का दृश्य देखते हुए लोग आगे बढ़ेंगे। इस ट्रेल के साथ-साथ लोगों के लिए जॉगिंग करने के लिए अलग ट्रेल बनेगी।

विज्ञापन

कुल्लू से मौहल के बीच व्यास नदी किनारे एक साइकिल ट्रेल बनाने का प्रारूप तैयार किया गया है। जो करीब 10 करोड़ की लागत का होगा, जिसमें सरबरी से मौहल नेचर पार्क तक साइकिल ट्रेल बनाई जाएगी। इस प्रपोजल को जाइका के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। ऐंजल चौहान, वन मंडलाधिकारी कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed