फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the demand of the people, the government made Amb a panchayat: Jairam

लोगों की मांग पर सरकार ने अंब को बनाया नगर पंचायत: जयराम

Wed, 26 Aug 2020 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
On the demand of the people, the government made Amb a panchayat: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले नाराज चल रहे विधायक बलबीर चौधरी ने दूसरे दिन करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं क्षेत्र के लिए समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। विधायक अंब को नगर पंचायत न बनाने से नाराज थे। इसके बाद सरकार ने अंब को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 170.30 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में 16 लाख का अंशदान किया। लगभग 28 हजार फेस मास्क वितरित किए। सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए अंब को नगर पंचायत अधिसूचित किया है। अब तक एक लाख से अधिक लोग हिमकेयर योजना से लाभान्वित हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए 91.43 करोड़ की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। सरकार देश के विभिन्न भागों से लगभग ढाई लाख हिमाचलियों को वापस लाई है। इससे कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोगों को इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार इस परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


निर्धारित समय में पूरी की जाएं योजनाएं 
सीएम जयराम ने कहा कि उन्होंने जिन विकासात्मक परियोजनाएं का शिलान्यास किया है, उन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा। ये सभी विकासात्मक परियोजनाएं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र को राज्य का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed