जेपी नड्डा बोले- मोदी ने पूरा किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति व गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का वर्षों पुराना सपना पूरा हो पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रयास किया था। इसके लिए उन्होंने अपना बलिदान तक दिया है। लेकिन अब उसे भाजपा की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा कर दिखाया है। यह बात मंगलवार को उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी बूथ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कही। इस दौरान उन्होंने यहां रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति व गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का वर्षों पुराना सपना पूरा हो पाया है।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने से पहले 126 ऐसे कानून थे जो जम्मू-कश्मीर में मान्य नहीं थे, जिसमें जनजातीय व हरिजन आरक्षण प्रमुख थे। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी कोई कानून नहीं था। इसके लिए जीवन भर श्यामा प्रसाद मुखर्जी लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 हटाने से पहले देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान हुआ करते थे जोकि अब इसके विपरीत है तथा देश में एक ही प्रधान नरेंद्र मोदी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल सागर ने भी पौधरोपण किया।