फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the birth anniversary of former cm Virbhadra singh, Congress celebrated Vikas Diwas by organizing blood don

Virbhadra Singh Birth Anniversary: कांग्रेस ने विकास दिवस के रूप में मनाई पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती

Fri, 23 Jun 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 06:54 PM IST
सार

प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए।

विज्ञापन
On the birth anniversary of former cm Virbhadra singh, Congress celebrated Vikas Diwas by organizing blood don
राजीव भवन शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती का कार्यक्रम हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती प्रदेश कांग्रेस ने विकास दिवस के रूप में मनाई। शुक्रवार को प्रदेशभर में पार्टी की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन किए और अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रदेश के विकास और कांग्रेस की मजबूती में दिवंगत वीरभद्र सिंह के योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


राज्यस्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान लोक गायकों ने भजन भी गाए। इस दौरान कई कार्यकर्ता व नेता पूर्व सीएम वीरभद्र को याद कर भावुक हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं पर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा प्रदेशवासियों पर बना रहेगा। उनके विकास कार्य हमें प्रदेश को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन विकास दिवस के तौर पर मनाया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, किशोरी लाल, विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, संजय रत्न, यादविंदर गोमा, हरीश जनारथा, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप, कंवर अजय बहादुर सिंह, पार्टी पदाधिकारी चेतराम ठाकुर, यशवंत छाजटा, अमित पाल,सिंह, देवेंद्र बुशेहरी, महेंद्र चौहान, विनीत गौतम, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, हिरेद्र सेन, सेस राम आजाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,अमित नंदा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा और तरुण पाठक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार कैबिनेट मंत्रियों के नहीं आने की रही खूब चर्चा
प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की खूब चर्चा रही। मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और जगत सिंह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नहीं आए। इनके अलावा मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी, संजय अवस्थी और सुंदर सिंह ठाकुर ने भी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। इन सभी नेताओं के नहीं आने से राजीव भवन में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्माया रहा। उधर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के एक कार्यक्रम में दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे पदम ने ली कांग्रेस की सदस्यता
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को विधिवत रूप में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में उन्होंने अपना सदस्यता फार्म भरा। इनके अतिरिक्त आईजीएमसी से सेवानिवृत्त नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र सेवल व वीना सूर्यवंशी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
 

दुश्मनों को भी साथ लेकर चलते थे वीरभद्र : सुधीर
 पूर्व मंत्री और विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जो दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद नहीं करता होगा। राजीव भवन में कार्यक्रम के दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह से पहले और उनके बाद कोई ऐसा नेता नहीं मिला है, जो जनभावना से काम करता हो। वीरभद्र सिंह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। सुधीर ने कहा कि वीरभद्र सिंह दुश्मनों को भी साथ लेकर चलते थे। मेरा सौभाग्य रहा है कि उनके साथ मैंने काम किया। 

स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर राजनीति हो रही है। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का आग्रह आया। इसे स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने पर फैसला हुआ। पता चला है कि मूर्ति लगाने का ही स्थान बदला गया है। स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर राजनीति ठीक नहीं है। वे बड़े नेता थे। यह राजनीति भी कांग्रेस के नेता ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed