फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On ambulance road in the city Shops will not be able to decorate

Shimla News: शहर में एंबुलेंस रोड पर नहीं सजा सकेंगे दुकानें

Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
On ambulance road in the city
Shops will not be able to decorate
संकरी सड़कों पर नहीं लगेगी येलो लाइन
विज्ञापन

नगर निगम की समिति ने दूसरे ऑकलैंड में किया सर्वेक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में एंबुलेंस सड़कों पर तहबाजारी अब दुकानें नहीं सजा सकेंगे। इसके लिए शहर की संकरी सड़कों को नो वेडिंग जोन चिह्नित किया जा रहा है।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नीरज मोहन की अगुवाई वाली संयुक्त समिति ने सोमवार को लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड और रिवोली मार्केट में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों की नपाई भी की गई है। बाजारों में कुल कितने तहबाजारी बैठाए जा सकते हैं, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सड़कों पर तहबाजारियों के लिए येलो लाइन लगाई जाएगी। हर तहबाजारी के लिए स्थान चिह्नित होगा। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के बाजारों में कई जगह सड़कें काफी संकरी हैं। अभी यहां तहबाजारी बैठ रहे हैं। कई बार जब एंबुलेंस या आपातकालीन वाहन यहां फंस जाते हैं। ऐसे में इन सड़कों पर तहबाजारियों को दुकानें सजाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

यह सर्वेक्षण पूरे शहर में होना है। इसके बाद शहर में वेंडिंग और नो वेंडिंग जोन चिह्नित किए जाएंगे। नगर निगम ने शहर में तहबाजारियों को बसाने के लिए दो समितियां बनाई हैं। एक समिति स्थान चिह्नित कर रही है तो दूसरी तहबाजारियों का सर्वेक्षण कर इन्हें पहचान पत्र जारी करेगी। एमसी के कार्यकारी संयुक्त आयुक्त डॉ. नीरज मोहन ने कहा कि शहर में तहबाजारियों के लिए स्थान चिह्नित करने को लेकर सर्वेक्षण जारी है। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article