फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Omicron: covid test will be done for those coming to Himachal from abroad, orders issued by CM Jairam

ओमिक्रॉन: विदेश से हिमाचल आने वालों के होंगे कोविड टेस्ट, सीएम जयराम ने जारी किए आदेश

Wed, 01 Dec 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के मामले पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि इसके बहुत ज्यादा इस वायरस के संक्रमण की संभावना बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रही है। फिर भी इस सतर्क रहने की आवश्यकता है। विदेशों से आने वाले लोगों को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। 

विज्ञापन
Omicron: covid test will be done for those coming to Himachal from abroad, orders issued by CM Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशों से हिमाचल प्रदेश आने वालों के कोविड टेस्ट होंगे। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने की आशंका से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाहर से आने वाले लोगों के टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस नए वैरिएंट के हिमाचल में फैलने की आशंका बहुत अधिक नहीं है, लेकिन सरकार पूरी तरह से सतर्क है। 

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने के मामले पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि इसके बहुत ज्यादा इस वायरस के संक्रमण की संभावना बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रही है। फिर भी इस सतर्क रहने की आवश्यकता है। विदेशों से आने वाले लोगों को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। उनके टेस्ट सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीएम बोले, प्रदेश में कोविड की दूसरे चरण की वैक्सीनेशन 93 प्रतिशत हो गई है। एक-दो दिन में इस बारे में और भी आगे बढ़ा जाएगा। 
विज्ञापन


मजदूर संघ नेता के अपशब्दों पर सीएम का नो कमेंट 
भारतीय मजदूर संघ के नेता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बारे में कथित तौर पर अपशब्द कहने के मामले में सीएम ने कोई भी कमेंट करने से इंकार किया। उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। पिछले दिनों हुई एक जनसभा में इन नेता के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed