फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Om Prakash Dhankar hits out at cm virbhadra singh

जहां के सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप, वहां कैसा विकास: धनखड़

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Dhankar hits out at cm virbhadra singh

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा रविवार को घणाहट्टी से होते हुए बालुगंज और फिर में संजौली पहुंची। यात्रा में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य वक्ता शरीक हुए। धनकड़ ने पहली जनसभा मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र घणाहट्टी में की। यहां प्रदेश सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का सीएम भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हो, वहां क्या विकास होगा। 

विज्ञापन


वन, शराब और ड्रग माफिया को किसी का डर नहीं है। ड्रग माफिया युवाओं को नशे का आदि बना रहा है। देव भूमि को ड्रग भूमि बनाया जा रहा है। सरकार माफिया को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के सेवक के रूप में सेवा कर रहे हैं। हरियाणा सरकार किसानों को अब तक 2500 करोड़ का मुआवजा दे चुकी है। 
विज्ञापन


हिमाचल सरकार किसानों को मुआवजा देने में विफल रही है। बीते वर्ष हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों को केंद्र और राज्य से मदद देने का क्रम शुरू किया है। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का भरपूर लाभ दे रही है। हिमाचल में सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर रही है। रथ यात्रा का बालुगंज में गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में सांसद वीरेंद्र कश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने भी घणाहट्टी और संजौली में हुई जनसभाओं को संबोधित किया। बालुगंज में रथ यात्रा का शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा शिमला शहरी अध्यक्ष संजय सूद, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने स्वागत किया। सभा में भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त, कल्पना, प्यार सिंह कंवर, वीना ठाकुर, पुरूषोतम गुलेरिया, रणदीप कंवर, ईश्वर रोहाल, किरण बावा और मीना शर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed