फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Olive retires after seven years, now Nima is ready to protect the Dalai Lama

धर्मशाला: सात साल बाद ओलिव रिटायर, अब नीमा दलाई लामा की सुरक्षा को तैयार

Tue, 09 Dec 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला।
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

 मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में रहने वाले तिब्बती आध्यात्मिक नेता और 14वें दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था में अब नए स्निफर डॉग 'नीमा' को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Olive retires after seven years, now Nima is ready to protect the Dalai Lama
ओलिव रिटायर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में रहने वाले तिब्बती आध्यात्मिक नेता और 14वें दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था में अब नए स्निफर डॉग 'नीमा' को शामिल किया गया है। बीएसएफ की ओर से प्रशिक्षित यह स्निफर डॉग अब तक तैनात ओलिव की जगह जिम्मेदारी संभालेगा। 2017 में जन्मे ओलिव की उम्र आठ वर्ष हो चुकी है। इसके चलते उससे सात साल तक सेवाएं लेने के बाद अब सुरक्षा ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

दलाई लामा को पैरामिलिट्री फोर्स की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान भी लगातार सुरक्षा में तैनात रहते हैं। मठ परिसर की रोजाना गहन जांच की जाती है। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार दलाई लामा की ऑडियंस आयोजित होती है। इसमें देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को जांच और पंजीकरण प्रक्रिया के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। समय-समय पर दलाई लामा की शिक्षाओं पर भी कार्यक्रम करवाया जाता है। सेवामुक्त होने के बाद अब ओलिव की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व्यक्ति इसे खरीद सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed