फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old pension scheme will Not be restored in Himachal Pradesh

हजारों पेंशनरों को झटका, पुरानी पेंशन नहीं होगी बहाल

Tue, 01 Jan 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Old pension scheme will Not be restored in Himachal Pradesh

सूबे में लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए संघर्ष कर रहे हजारों पेंशनरों को झटका लगा है। लोकसभा में शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


बढ़ती पेंशन देनदारियों और वित्तीय कठिनाइयों की वजह से केंद्र सरकार में एक जनवरी 2014 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार की पेंशन बंद करने की भी कोई योजना नहीं है। वर्ष 2017-18  के दौरान केंद्र सरकार ने पेंशन देनदारियों पर कुल 156641.29 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 
विज्ञापन


शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना में अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी से बढ़ाकर  15 फीसदी कर दी है। इससे अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय कोष पर 2,840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2018 तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से 4779 लाभार्थी फैमिली पेंशन ले रहे हैं। विभिन्न राज्य सरकारों और अन्य संगठनों के माध्यम से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के कई आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed