{"_id":"62efae7921d2db09970c899b","slug":"old-pension-sangharsh-samiti-adhyaksh-mayaram-sharma-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना: ओपीएस पर आठ को फैसला नहीं लिया तो कर्मचारी जवाब देने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना: ओपीएस पर आठ को फैसला नहीं लिया तो कर्मचारी जवाब देने को तैयार
Sun, 07 Aug 2022 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Aug 2022 05:52 PM IST
सार
पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, उस समय देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया था। ऐसे में उनको भी चाहिए कि वह अपना वादा निभाएं।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते मायाराम शर्मा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई पेंशन योजना न तो कर्मचारियों और न ही सरकार के लिए फायदेमंद है। इस योजना में सरकार का 14 प्रतिशत और कर्मचारियों का 10 प्रतिशत पैसा प्राइवेट कंपनियों के पास जमा हो रहा है। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता में पुरानी पेंशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने कही। कहा कि सरकार 8 अगस्त को होने वाली स्टैंडिंग कमेटी में ओपीएस को बहाल करे। यदि सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो प्रदेश के दो लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को ध्यान में रखकर ही अपना जवाब देंगे।
विज्ञापन
कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, उस समय देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का एलान किया था। ऐसे में उनको भी चाहिए कि वह अपना वादा निभाएं। कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मात्र हजार, दो हजार रुपये मिल रहे हैं। इससे बिजली बिल भरना भी नामुमकिन है, पेट पालना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करती है तो वर्तमान सरकार को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर कर्मचारी 2030 के बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सरकार जो 14 प्रतिशत राशि के अरबों रुपये कर्मचारी को दे रही है, उसकी भी बचत होगी। नई पेंशन योजना में कटने वाला कर्मचारियों का अधिकतर पैसा प्राइवेट कंपनियों में निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
जो किसी बड़े घोटाले का भी संकेत हो सकता है। इससे सीधे सीधे प्राइवेट कंपनी लाभान्वित हो रही है। सरकार को इस पर ध्यान देकर पुरानी पेंशन योजना बहाल कर देनी चाहिए। प्रदेश के कर्मचारी 10 साल से ओपीएस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रेसवाता के दौरान अनिल तोमर, रामलाल, शिवचरण, बीना कंवर भी मौजूद रहीं।