फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old man burns to death after clothes catch fire in rampur

चूल्हे से बिस्तर में अचानक लगी आग, जिंदा जल गया बुजुर्ग

Sun, 07 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 07 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
old man burns to death after clothes catch fire in rampur

हिमाचल के रामपुर बुशहर के मझेवली गांव में आग से झुलसने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मझेवली गांव का 75 वर्षीय डुमरु राम कुछ समय से बीमार था। वह शुक्रवार को घर के चूल्हे के पास बिस्तर पर सो रहा था। इस दौरान चूल्हे से अचानक आग उसके बिस्तर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से वह झुलसने के बाद मर गया। जिस समय यह हादसा हुआ तो घर में कोई नहीं था। उसके पुत्र की पहले ही मौत हो गई है। अब उसके पीछे एक पोता ही रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसके परिवार में अन्य कोई नहीं बताया जा रहा है। दोफदा पंचायत के पंचायत सदस्य जगदीश लारजू ने मामले की पुष्टि की। उधर, रामपुर के तहसीलदार विपिन ठाकुर ने बताया कि उन्हें आग से किसी के झुलसने की सूचना मिली थी।

प्रशासन की ओर से प्रभावित को राहत के रूप में दस हजार रुपये की नकद राशि और तिरपाल आदि भेजा गया है। उन्हें व्यक्ति की मौत के बारे में सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed