फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old Handicaped Lady Complaint to DC Hamirpur.

विभाग ने नहीं खाया तरस, तपती सड़क पर रेंग-रेंग कर डीसी के पास पहुंची दिव्यांग

Tue, 18 Apr 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Old Handicaped  Lady Complaint to DC Hamirpur.

तपती दोपहरी में जब पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था, उस समय शरीर झुलसा देने वाली गर्मी के बीच गर्म सड़क पर रेंगते-रेंगते एक वृद्ध दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए फरियाद लेकर डीसी दफ्तर जाने को मजबूर हुई।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां जिलाधीश हमीरपुर के कार्यालय में पहुंची वृद्ध महिला ने डीसी को अपना दुखड़ा सुनाया। परोल गांव की विमला देवी (65) ने बताया कि अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकती हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


उन्हें पिछले पांच महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रही है। इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। पैसे नहीं मिले तो ऐसी धूप में ही घर से निकलना पड़ा। लंबे सफर और तेज धूप में महिला के पसीने छूट रहे थे। लेकिन मजबूरी ऐसी ‌थी कि उसने इसकी परवाह नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस घटना से एक बार फिर सामाजिक सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। कल्याण विभाग पेंशन नहीं दिए जाने के पीछे भोरंज उपचुनाव का हवाला दे रहा है। विमला देवी ने बताया कि उनके माता-पिता की सालों पहले मौत हो चुकी है।

वे मजदूरी करने के लायक भी नहीं हैं। केवल सरकार से मिलने वाली 650 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर ही पूरी तरह निर्भर हैं, लेकिन यह भी पिछले कई महीनों से नहीं मिल रही है।

ऐसे में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसी पेंशन से ही जैसे-तैसे गुजारा चल रहा है। बीमारी की हालत में दवा लेने के लिए भी पैसे नहीं हैं। इसी के चलते वे सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंचीं, लेकिन यहां भी उन्हें आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला।



जिला कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क करने पर कहा गया कि भोरंज उपचुनाव के चलते तिमाही मिलने वाली पेंशन में देरी हुई है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने कहा कि जिला कल्याण विभाग को पेंशन का वितरण समय पर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed