फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Offline classes for the first session from December 14 in Hydro Engineering College

बिलासपुर: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 दिसंबर से पहले सत्र की ऑफलाइन कक्षाएं

Sun, 12 Dec 2021 01:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 PM IST
सार

 हाइड्रो इंजीनियरिंग  कॉलेज का छात्रावास तैयार न होने के कारण करीब तीन सप्ताह पहले कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। लेकिन अब 13 दिसंबर को कॉलेज का निर्माण कार्य कर रही कंपनी छात्रावास तैयार कर कॉलेज प्रबंधन को सौंप देगी। 

विज्ञापन
Offline classes for the first session from December 14 in Hydro Engineering College
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के बंदला स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 दिसंबर से पहले सत्र की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज का छात्रावास तैयार न होने के कारण करीब तीन सप्ताह पहले कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। लेकिन अब 13 दिसंबर को कॉलेज का निर्माण कार्य कर रही कंपनी छात्रावास तैयार कर कॉलेज प्रबंधन को सौंप देगी। इसके बाद 14 दिसंबर से कॉलेज की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। बिलासपुर के बंदला में 62.08 बीघा भूमि पर 105 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं 14 दिसंबर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की हरी झंडी मिलने के बाद कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां से प्रथम वर्ष की कक्षाएं बंदला शिफ्ट की जा रही हैं। पिछले चार साल से बंदला में भवन निर्माण कार्य पूरा न होने और मूलभूत ढांचे की कमी के चलते एआईसीटीई की मंजूरी न मिलने के पर बिलासपुर में कक्षाएं शुरू नहीं करवाई जा रही थी। इस कारण नगरोटा बगवां से ही पहला बैच निकल गया। अब बंदला में कक्षाएं शुरू करने के लिए हॉस्टल, प्रिंसिपल रूम से लेकर क्लासरूम तक सब तैयार हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में प्रवेश के लिए तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 120 प्रशिक्षुओं के पद भरे गए हैं। इनमें  प्रथम वर्ष में सिविल और इलेक्ट्रिकल की कक्षाएं ही शुरू होंगी, जिनमें दोनों ट्रेड में 60-60 प्रशिक्षु होंगे।यह कॉलेज जब पूरी तरह संचालित हो जाएगा तो इसमें 4 ट्रेड की डिग्री मिलेगी। हर ट्रेड में 60-60 सीटें होंगी। हर बैच में 240 हाइड्रो इंजीनियर पासआउट होंगे। प्रदेश के एकमात्र हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर साइंस ट्रेड में पढ़ाई होगी।  उधर, तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि 14 दिसंबर से कॉलेज में कक्षाएं नियमित तौर से शुरू होंगीं। अभी मात्र पूजा पाठ करके कक्षाओं का शुभारंभ होगा। औपचारिक उद्घाटन बाद में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed