{"_id":"663a360c405e3a8c3e044fd3","slug":"officers-and-councilors-reached-the-water-spot-in-vikasnagar-on-the-fifth-day-shimla-news-c-19-sml1001-346661-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विकासनगर में पांचवें दिन पानी \nमौके पर पहुंचे अधिकारी-पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विकासनगर में पांचवें दिन पानी मौके पर पहुंचे अधिकारी-पार्षद
विज्ञापन
लोगों ने पूछा, बिना पानी कैसे करें गुजारा
शिकायत के बाद मंगलवार को मिली आपूर्ति, एजीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां देवनगर, आंजी समेत कई इलाकों में चौथे और पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का प्रेशर इतना कम है कि टंकियां भी नहीं भर पा रहीं।
इस क्षेत्र के लिए कसुम्पटी टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार सुबह स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज आंजी पहुंचीं। पार्षद की सूचना के बाद कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पार्षद और एजीएम के आने पर यहां काफी संख्या में लोग जुट गए। शहर के बाकी इलाकों में रोज पानी दिया जा रहा है जबकि उन्हें चौथे और पांचवें दिन पानी मिल रहा है। कहा कि मंगलवार को पांच दिन हो गए हैं और पानी नहीं आया है। इस पर एजीएम ने फील्ड कर्मचारियों से रिपोर्ट ली। साथ ही लोगों को पानी देने के लिए छोटा शिमला टैंक से आपूर्ति देने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हुई। एजीएम ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। अब लोगों को पानी की दिक्कत नहीं आएगी, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
कई भवन मालिकों को बिना बिल जा रहा पानी
स्थानीय लोगों ने कई भवन मालिकों को मुफ्त पानी देने को लेकर भी शिकायत की। कहा कि इस क्षेत्र में 15 से ज्यादा भवन ऐसे हैं जिन्हें बिना किसी बिल के ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। एजीएम ने कनिष्ठ अभियंता से इसकी रिपोर्ट ली। पता चला कि ये जलशक्ति विभाग के उपभोक्ता हैं जिन्हें नगर निगम पानी देता है। इस क्षेत्र में अब जलशक्ति विभाग की कोई पेयजल योजना नहीं है। एजीएम ने कहा कि इस मामले पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।