फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   of IGMC and Chamiyana 163 doctors will go on leave

Shimla News: आईजीएमसी और चमियाना के 163 डॉक्टर जाएंगे अवकाश पर

Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
of IGMC and Chamiyana
163 doctors will go on leave
सर्दियों के अवकाश पर 31 से छुट्टी पर जाएंगे और फिर छह मार्च को काम पर लौटेंगे चिकित्सक
विज्ञापन


पहले चरण में अवकाश पर गए 170 डॉक्टर कल लौटेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में डॉक्टरों की विंटर विकेशन (सर्दियों के अवकाश) का दूसरा हॉफ 31 जनवरी से शुरू होगा। इस अवधि के दौरान 163 डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे।

आईजीएमसी और चमियाना अस्पताल में अभी 170 डॉक्टर अवकाश पर चल रहे हैं। इनका 29 जनवरी को अवकाश पूरा होगा। वहीं 30 जनवरी को कॉमन डे होगा। इसके बाद यह डॉक्टर अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे। दूसरे हॉफ में छुट्टियों पर गए डॉक्टर 6 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। लिहाजा अभी भी आधे डॉक्टर ही ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर और वार्ड में उपचाराधीन मरीजों का उपचार करेंगे। हालांकि ऐसे मरीज जोकि अपने चिकित्सकों से उपचार जारी रखना चाहते हैं, उन्हें डॉक्टरों के अवकाश पर आने के बाद ही आगामी उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन




आईजीएमसी में यह चिकित्सक रहेंगे अवकाश पर
मेडिसिन विभाग से डॉ. जेके मोक्टा, डॉ. लक्ष्मी नंद, डॉ. राकेश शांडिल, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. उष्येंद्र शर्मा, डॉ. निहाल चंद, डॉ. विनय जिष्टू, डॉ. अखिल अवकाश पर रहेंगे। बालरोग विभाग से डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. मंगला सूद, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. प्रतिमा, डॉ. जिया लाल, डॉ. अंबिका सूद और डॉ. पूनम कंवर, नेत्ररोग विभाग से डॉ. आरएल शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. विनय गुप्ता, डाॅ. आरती सरीन, डॉ. मंदीप तोमर, डॉ. सोहिल, डॉ. सीमा, ऑर्थो विभाग से डॉ. डीआर चंदेल, डॉ. राजेश सूद, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. हरिमोहन, डॉ. रवि भाटिया, ओबीजी विभाग (केएनएच) से डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रोहिणी राव, डॉ. निधि जिंदल, डॉ. सुभाष चौहान, डॉ. सरिता अग्निहोत्री, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. राघवेश्वर ज्योति, डॉ. कनिका शर्मा, डॉ. शालिनी, डॉ. टिवंक्ल, डॉ. रिची, स्किन विभाग के डॉ. जीके वर्मा, डॉ. रेनु रत्तन, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. प्रजुल मेहता, ईएनटी विभाग से डॉ. जगदीप ठाकुर, डॉ. ईशान चौहान, मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. दिवेश शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. सुमिशा, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग से डॉ. मलय सरकार, डॉ. डिंपल भगलानी, डॉ. मनोज बरधान, डॉ. जगपूर्णिमा, ईमरजेंसी मेडिसिन विभाग से डॉ. प्रमोद कुमार जरेट, डॉ. राजीव कुंडलस, डॉ. राम सिंह, रेडियोथैरेपी विभाग (कैंसर) से डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. विकास फोतेदार, डॉ. दीपक तुली, डॉ. पूर्णिमा ठाकुर, डॉ. विनय सोम्या, डॉ. राजीव संदल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अभिषेक शर्मा और डॉ. मृणअलिनी अवकाश पर रहेंगे। सर्जरी विभाग से डॉ. पुनीत महाजन, डॉ. ऐके कौंडल, डॉ. अरुण चौहान, डॉ. बलवंत नेगी, डॉ. कपिल नेगी, डॉ. विपन कुमार, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अमित मेनरा, डॉ. राज कुमार, डॉ. मंजीत सहगल, डॉ. अभय मिन्हास, डॉ. रमेश कौंडल और डॉ. अंशु अत्री, ब्लड बैंक से
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शिवानी सूद,



चमियाना अस्पताल में यह डॉक्टर रहेंगे अवकाश पर
कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. राजीव मरवाह, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ, सीटीवीएस विभाग से डॉ. अजय चौहान, डॉ. कविता गुलेरिया, डॉ. प्रवीण धौल्टा, डॉ. राजेश चौपड़ा, कार्डियक एनेस्थीसिया से डॉ. कमल प्रकाश, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग से डॉ. बृज शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. श्रुति शर्मा, यूरोलॉजी विभाग से डॉ. पंपोश रैना, डॉ. पवन एम कौंडल, न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. रवि सारस्वत, न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ. विनीत तंवर, डॉ. बिपलव सिंह, प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. राजेश कुमार, पीडियाट्रिक सर्जरी से डॉ. पंकज चंदेल, नेफ्रोलॉजी से डॉ. अनूप अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article