{"_id":"5f1049bc2bb4346bdb702f8f","slug":"obscene-video-suddenly-started-during-online-school-classes-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा के दौरान अचानक चल पड़ा आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षा के दौरान अचानक चल पड़ा आपत्तिजनक वीडियो
Thu, 16 Jul 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हिमाचल के सोलन शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की ऑनलाइन क्लास के दौरान आपत्तिजनक वीडियो चल पड़ा। इसके बाद गणित की क्लास को बंद करना पड़ा। घटना को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान कक्षा के लिए करीब 81 विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े थे। हैरत की बात है कि इससे पहले हिंदी कक्षा के दौरान भी इसी तरह का वीडियो चल पड़ा था। मामला वीरवार सुबह का है।
विज्ञापन
संबंधित विषय की अध्यापिका ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक को दी है। कोरोना के चलते प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। गुुुरुवार सुबह सोलन के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा के 81 विद्यार्थियों की गूगल एप से ऑनलाइन पढ़ाई क्लास चल रही थी।इसी बीच विषय के साथ आपत्तिजनक संदेश आने लगे। इसके बाद गणित की कक्षा में संबंधित 81 विद्यार्थियों का बैच ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
इसके बीच में भी आपत्तिजनक वीडियो चलने लगा। इसके बाद अध्यापक को क्लास बंद करनी पड़ी। इसकी सूचना स्कूल प्रबंधक को दी गई। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल समन्वयक चंद्रेश्वर ने बताया कि स्कूल अध्यापक की ओर से शिकायत दी गई थी। स्कूल प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है। लिखित शिकायत एसपी सोलन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक वीडियो चलाने की शिकायत दी है। पुलिस टीम जांच कर रही है।