फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oath ceremony of ward members of panchayat in himachal on 23 january.

23 को शपथ लेंगे पंच, महिलाओं की दो ग्राम सभाएं

Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony of ward members of panchayat in himachal on 23 january.

हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंच शनिवार को शपथ लेंगे। 23 जनवरी को प्रदेश की हजारों नवगठित ग्राम पंचायतों में पहली ग्रामसभा होगी। इसी में वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने दी।

विज्ञापन


अनिल शर्मा ने कहा कि सभी नवगठित ग्राम पंचायतों को नए तरीके से गठन के बाद पहली ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस साल से महिलाओं की दो ग्राम सभाएं भी आयोजित होंगी। उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से पंचायतों में चुनाव संपन्न होने के लिए सभी नुमाइंदों और लोगों को बधाई भी दी।
विज्ञापन


फरवरी में होगा ब्रेन स्टोर्म सम्मेलन

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि फरवरी में हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का एक ब्रेन स्टोर्म सम्मेलन होगा। इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से विचार-विमर्श किया जा चुका है। इसमें पंचायती राज विभाग के तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ियों के लिए प्रधान ही नहीं, सभी जवाबदेह

अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायतों में किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए केवल प्रधान ही नहीं बल्कि ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी भी जिम्मेदार होंगे। यानी ऐसी स्थिति में केवल प्रधान ही निलंबित नहीं होंगे बल्कि सभी पर गाज गिरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed