{"_id":"e37d28aca335d80a0af2345a5f41ce4d","slug":"oath-ceremony-for-panchayat-members-in-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला पुलिस मैदान में कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों के पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांगड़ा के शीतकालीन प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने 11:00 बजे पुलिस मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा सहित विभाग के आला अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। गौर हो कि पुलिस मैदान धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह के चलते शनिवार को पूरा दिन तैयारियां चलती रहीं। चंबा और ऊना
विज्ञापन
के दूरदराज क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का शनिवार को ही यहां पहुंचना शुरू हो गया। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पुलिस मैदान धर्मशाला में पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों का पंजीकरण भी हुआ। इसके बाद ही जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
सरकार कांगड़ा जिले के प्रवास पर- हिमाचल सरकार रविवार से कांगड़ा जिले के प्रवास पर है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने के बाद धर्मशाला के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ अधिकारी भी कांगड़ा जिले के लिए रवाना हुए हैं।
25 जनवरी को कांगड़ा के जयसिंहपुर में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस का आयोजन होगा। इसे हिमाचल सरकार के तीन वर्ष के उपलब्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री 17 जनवरी को सुबह नौ बजे शिमला से हेलीकाप्टर से धर्मशाला के लिए रवाना हुए और 9:40 बजे पुलिस मैदान में उतरे।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बीएड कॉलेज धर्मशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे का शिलान्यास भी करेंगे। दाड़ी में जनजातीय भवन का उद्घाटन, फतेहपुर-सुक्कड़-मसरेहड़- मटौर सड़क विकास कार्य का शिलान्यास और नियारा-सोकणी-दा-कोट पेयजल योजना का भी शिलान्यास करेंगे।