फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nursing students protest in baddi university in solan himachal pradesh

Solan News: बद्दी यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्राओं की नारेबाजी, धोखे से प्रवेश देने का आरोप

Fri, 03 Mar 2023 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 08:55 PM IST
सार

नर्सिंग छात्राओं ने आरोप लगाया कि विवि ने धोखे से दाखिले करवाए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से पूरे दस्तावेज न देने के कारण इंडियन नर्सिंग की संबद्धता 2021 में रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Nursing students protest in baddi university in solan himachal pradesh
नारेबाजी करती नर्सिंग छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

बद्दी यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की छात्राओं ने विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रबंधकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर हिमाचल काउंसिल के अलावा इंडियन काउंसिल से पंजीकृत दर्शाया है, लेकिन यूनिवर्सिटी के पास सिर्फ हिमाचल काउंसिल की ही अनुमति है, जबकि इंडियन नर्सिंग काउंसिल की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


छात्राओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं ने बताया कि जब नर्सिंग के दाखिले किए गए थे तो विवि ने आल इंडिया की संबद्धता होने की बात कही थी, मगर विवि के पास सिर्फ हिमाचल नर्सिंग काउंसिल की ही मान्यता है। आरोप लगाया कि विवि ने धोखे से दाखिले करवाए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से पूरे दस्तावेज न देने के कारण इंडियन नर्सिंग की संबद्धता 2021 में रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों से करीब 120 छात्र-छात्राएं नर्सिंग का कोर्स कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी परीक्षाएं नहीं ली जा रही हैं। प्रबंधक सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द परीक्षाएं नहीं ली गईं तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। छात्राओं का कहना है कि विवि अगर अपनी सही जानकारी वेबसाइट पर डालता तो उनके साथ धोखा नहीं होता। उन्होंने सरकार और प्रशासन से ऐसे संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि प्रिंसिपल के कहने पर वे हिमाचल विवि में भी गए थे, लेकिन उन्होंने भी अभी परीक्षा लेने से मना कर दिया है। अब प्रिंसिपल भी कह रही हैं कि वह कुछ नहीं कर सकतीं। विद्यार्थी स्वयं राजनीतिक दबाव बनाकर अपना काम करवा लें। उधर, नर्सिंग ब्रांच की प्रिंसिपल उषा मेहता ने बताया कि नर्सिंग बैच शुरू होने के दौरान उनके पास हिमाचल बोर्ड की अनुमति थी और इंडियन नर्सिंग काउंसिल की अनुमति अंडर प्रोसेस थी। यह बाद में कुछ कारणवश रद्द हो गई है। इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed