फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nursing college students injured in bus truck accident in una in himachal pradesh

हिमाचल : बस और ट्रक की टक्कर में कॉलेज की दस छात्राएं घायल

Thu, 16 Jan 2020 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
nursing college students injured in bus truck accident in una in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

निकटवर्ती घालुवाल गांव में स्वां नदी के पुल पर वीरवार सुबह सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें हिमकैप्स शिक्षण संस्थान की 10 छात्राओं सहित एक शिक्षक और बस चालक शामिल हैं। हादसा वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे उस समय हुआ जब हिमकैप्स कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं को बस से ऊना अस्पताल में ले जाया जा रहा था। यहां पर छात्राओं की ट्रेनिंग चल रही थी।

विज्ञापन


हिमकैप्स संस्थान की बस जैसे ही घालुवाल मेन बाजार से होते हुए स्वां पुल पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने छात्राओं की बस को टक्कर मार दी। अचानक हादसे से बस में सवार छात्राओं में से 10 छात्राओं को चोटें लगीं हैं। उन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया है। हादसे में बस चालक सहित एक शिक्षक भी घायल हुआ हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। हरोली यातायात प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि वीरवार को सुबह शिक्षण संस्थान की बस को सामने से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में बैठी नर्सिंग कालेज की छात्राएं और बस चालक घायल हो गए। घायलों की पहचान आयुषी(19), डिंपल (19), चांदनी (20), पूजा (21), शवी (28), अंजली (26), इंदु (24) तथा बस चालक विनोद कुमार (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में आठ लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बाकी चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डीएसपी अनिल मेहता का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


नायब तहसीलदार ने घायलों का पूछा कुशलक्षेम
घालूवाल हादसे में घायल 13 नर्सिंग छात्राओं और कॉलेज बस ड्राइवर का हाल-चाल जानने के लिए नायब तहसीलदार ईसपुर चैन सिंह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना गए। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि हादसा दुखद है और प्रशासन की ओर से घायलों को पूरी सहायता प्रदान की जा रही है।

सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा से भी घायलों के संबंध में बात की है। गौरव चौधरी ने कहा कि घायलों को रिलीफ मैन्यूअल के अनुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed