फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nurpur Bus Accident victim protest at kangra

नूरपुर बस हादसे के पीड़ितों ने धरना दिया, नाक रगड़ी पर नहीं मिला न्याय

Mon, 19 Nov 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 19 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Nurpur Bus Accident victim protest at kangra

जिला प्रशासन के दर धरना-प्रदर्शन और नाक रगड़ने के बाद भी न्याय से वंचित रहे नूरपुर स्कूल बस हादसे के पीड़ितों ने सोमवार को उस समय मौन जलूस निकाला, जिस दौरान सीएम सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


हालांकि यह मौन जलूस सीएम के सभा स्थल तक तो नहीं पहुंचा, लेकिन मौन रहकर भी उन्होंने जिला प्रशासन की व्यवस्था पर प्रहार किया।  इस दौरान न तो उन्होंने सीएम और जिला प्रशासन के खिलाफ कोई नारेबाजी की और न ही सीएम के सभा स्थल तक जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान मृतक बच्चों के परिजनों में से विक्रम कटोच ने कहा कि चेली के दर्दनाक हादसे को हुए आठ माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार की जांच में उस हादसे के कसूरवार को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नूरपुर दौरे के दौरान बच्चों के परिजन इस मौन जलूस से रोषस्वरूप यह जताने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें इंसाफ कब मिलेगा।उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन के दर पर नाक तक रगड़ चुके हैं, लेकिन न्याय आज तक नहीं मिला है।


उन्होंने कहा कि परिजनों ने विरोध स्वरूप अस्पताल पहुंचकर मृत बच्चों की फोटो के समक्ष जहां कैंडल जलाए, वहीं नूरपुर बस अड्डे तक कैंडल मार्च भी किया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चेली हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला तो आने वाले समय में यह मौन जलूस उग्र रूप भी धारण कर सकता है। वहीं इस दौरान समाजसेवी संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed