फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Number of women employees in Himachal jails to be increased from six to 15 percent

छह से 15 फीसदी की जाएगी हिमाचल की जेलों में महिला कर्मियों की संख्या

Sat, 07 Dec 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Number of women employees in Himachal jails to be increased from six to 15 percent
सांकेतिक तस्वीर

महिला जेल कर्मियों को सेवाकाल के दौरान पेश आने वाली परेशानियों पर चर्चा के लिए शनिवार को जिला जेल कैथू में प्रदेश जेल महिला अधिकारियों की एक कांफ्रेंस हुई। इस दौरान मौजूद प्रतिभागियों के बीच आमराय बनी कि जेलों में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्तमान छह फीसदी की संख्या को 15 फीसदी तक ले जाया जाना चाहिए। चर्चा की गई कि कैसे महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरुष सहयोगियों की तरह सभी तरह के सुपरवाइजरी और दैनिक जिम्मेदारियां देकर मेन स्ट्रीम में लाया जा सकता है। काम वितरण, परिवार व महिलाओं के सकुशल रहने जैसे मुद्दों पर भी विचार रखे गए। डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की जेलों में महज 6 प्रतिशत महिला कर्मी काम कर रही हैं।

विज्ञापन

 

निर्णय हुआ कि इस प्रतिशत को 15 फीसदी तक ले जाया जाएगा। दोनों केंद्रीय कारागारों में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मियों की भी नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। दोनों जगह महिला कैदी अपने बच्चों के साथ रहती हैं। कांफ्रेंस के दौरान डीजी जेल के अलावा वरिष्ठ एआईजी एससी शर्मा, उप जिला न्यायवादी संगीता जस्टा मिश्र, उप अधीक्षक जेल जगजीत चौधरी व सहायक अधीक्षक नारायणी देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस कांफ्रेंस में प्रदेश की मॉडल सेंट्रल जेल कंडा और नाहन के अलावा जिला जेल कैथू, सोलन धर्मशाला और ओपन एयर जेल बिलासपुर की वार्डर से लेकर सहायक अधीक्षक स्तर की महिला कर्मियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed