फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nuclear Medicine in Nerchowk, Nephro, Neuro and Gastro departments approved in Hamirpur

हिमाचल: नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसिन, हमीरपुर में नेफ्रो, न्यूरो व गेस्ट्रो विभाग को मंजूरी

Thu, 15 May 2025 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 May 2025 10:33 AM IST
सार

प्रदेश के सभी छह मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।

विज्ञापन
Nuclear Medicine in Nerchowk, Nephro, Neuro and Gastro departments approved in Hamirpur
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी छह मेडिकल कॉलेजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। वहीं, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग स्थापित करने को स्वीकृति दी है। इन विभागों के सुचारु संचालन के लिए 118 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा टांडा, हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित होंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल प्रशासन की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि किडनी, नसों और पाचनतंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा, पीजीआई चंडीगढ़ जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता था। मरीजों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नए विभागों की स्थापना और आवश्यक चिकित्सकों व स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।  टांडा, हमीरपुर और नेरचौक के मेडिकल कॉलेजों में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जा रही हैं। आईजीएमसी में मौजूदा एमआरआई मशीन 19 साल से अधिक पुरानी है, जिसे भी शीघ्र बदला जाएगा। शिमला जिला के चमियाना अस्पताल के साथ-साथ सभी मेडिकल कॉलेजों, जोनल और क्षेत्रीय अस्पतालों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के लिए प्रोफेसर से लेकर रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर तक के पद भरेंगे
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की स्थापना के बाद इसके सुचारु कार्यान्वयन के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट और रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर के पद सृजित कर भरे जाएंगे। इसके अलावा नाहन मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग में इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद भरने को भी सरकार ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed