फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSUI raised the issue of OBC reservation.

Shimla News: एनएसयूआई ने उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा

Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
NSUI raised the issue of OBC reservation.
शिमला। एनएसयूआई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में छात्रहित से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। संगठन ने ओबीसी आरक्षण, रिक्त पदों को भरने और लंबित भर्ती प्रक्रिया पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप ठाकुर ने प्रवेश प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण लागू करने को कहा। उन्होंने लंबे समय से रिक्त शिक्षक और गैर-शिक्षक पदों को जल्द भरने पर जोर दिया। संगठन ने पुस्तकालय के रीडिंग हॉल नंबर एक को 24 घंटे खुला रखने, सेंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने और श्रीखंड छात्रावास की मरम्मत की मांग की। एनएसयूआई ने वर्ष 2020 की गैर-शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाया। अभ्यर्थियों से चार करोड़ रुपये से अधिक आवेदन शुल्क लिया पर परीक्षा नहीं हुई। संगठन ने परीक्षा कराने या शुल्क वापस करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article