फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSS camp starts in Dhami College

Shimla News: धामी कॉलेज में एनएसएस का शिविर शुरू

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
NSS camp starts in Dhami College
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार और डॉ. गीता शर्मा ने प्राचार्य का एनएसएस प्रतीक चिह्न तथा टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।सत्र में भारतीय वन सेवा अधिकारी कुलदीप कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अपने प्रशासनिक अनुभवों से अवगत कराया और कॅरिअर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर छात्रों के व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु उनके डिजिटल प्रकल्प शुभारंभ के लिए प्राचार्य द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी रीना कुमारी, समीर, पुष्पेंद्र कुमार, अनुष्का शर्मा ने भी शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article