फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NRI Woman hits out at health minister Kaul Singh Thakur

एनआरआई महिला ने बदइंतजामी पर स्वास्थ्य मंत्री को सुनाई खरी-खोटी

Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
NRI Woman hits out at health minister Kaul Singh Thakur

अमेरिका में प्रैक्टिस करने वाली एक भारतीय महिला वीनू शर्मा ने मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यात्रा को लेकर बदइंतजामी पर वीनू चंबा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह से उलझ गईं। वीनू ने कौल सिंह, उपायुक्त चंबा समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि मणिमहेश के रास्ते कीचड़ से भरे हैं। यात्री मुश्किल से डल झील पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन


पर्वत पर ऑक्सीजन की कमी है। कहीं भी यात्रियों को जागरूक करने वाले बोर्ड नहीं हैं। स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी प्रदर्शित नहीं है। ऑक्सीजन सिलेंडर के प्रबंध नहीं हैं। ज्यादातर मौतें ऑक्सीजन की कमी से हो रही हैं। प्रशासन इस बात से अवगत था कि ऑक्सीजन की कमी है और यह जानलेवा हो सकती है। बावजूद इसके ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध नहीं किया गया।

विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के हालात देखकर पहुंची ठेस

NRI Woman hits out at health minister Kaul Singh Thakur

वीनू ने कहा कि वह इंडियन हैं और धर्म में उनकी आस्था है। मणिमहेश यात्रा के हालात देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। महिला को जवाब देते हुए कौल सिंह ने कहा कि मणिमहेश में हजारों श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। वहां सभी प्रबंध पुख्ता नहीं हो सकते हैं। यात्रा की बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर लगे हैं।

शिविरों में मौजूद चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि किसी भी मरीज को खाली हाथ न लौटाएं। बता दें कि वीनू से पहले जेएंडके के भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार ने प्रबंधों की पोल खोली थी। उन्होंने स्ट्रेचर के बदले दस हजार रुपये की जमानत राशि मांगने का आरोप भी लगाया था। इस साल की मणिमहेश यात्रा में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

दस साल अनुभव वाले डॉक्टर बन सकेंगे एसोसिएट प्रोफेसर

NRI Woman hits out at health minister Kaul Singh Thakur

स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि दस साल अनुभव वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों (पीजी) को सरकार एसोसिएट प्रोफेसर बनने का मौका देगी। ये एसोसिएट प्रोफेसर अगले साल चंबा और हमीरपुर में खुल रहे मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं देंगे। चंबा में सोमवार को मीडिया से बातचीत में कौल ने कहा कि नाहन में इस साल से मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है।

चंबा और हमीरपुर में अगले साल से कॉलेज शुरू होंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों के 40 पद भरे जाएंगे। हाल ही में सरकार ने नौ विशेषज्ञ डॉक्टरों को चंबा अस्पताल में तैनात किया है। इनमें से तीन डॉक्टर ड्यूटी दे रहे हैं जबकि अन्य जल्द ही ज्वाइन कर लेंगे।

कौल ने कहा कि बिना इस्तीफा दिए जो विशेषज्ञ डॉक्टर निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। चंबा में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना इस्तीफा दिए निजी क्लीनिक में काम करने की शिकायत उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि इन डॉक्टरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed