{"_id":"67cc4744b0a1aa23be08c7de","slug":"now-you-can-get-birth-and-death-certificate-at-your-home-for-just-rs-5-shimla-news-c-19-sml1001-498276-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पांच रुपये में अब घर बैठे \nमिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पांच रुपये में अब घर बैठे मिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खास खबर..
नगर निगम ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा, घर से ही प्रमाण पत्रों को दुरुस्त भी करवा सकेंगे लोग
एमसी के पास है 3.11 लाख लोगों का रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में साल 1870 से 2015 तक जन्मे लोगों को अब प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही महज पांच रुपये में जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है।
खास बात यह है कि लोग घर बैठे ही इन प्रमाण पत्रों को दुरुस्त भी करवा सकेंगे। इसकी ऑनलाइन सुविधा भी शुरू हो गई है। दस्तावेजों के साथ आवेदन करने के चंद मिनट के भीतर ही नया प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा। नगर निगम के पास तीन लाख 11 हजार 481 लोगों के जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड है। इनमें 2 लाख 37 हजार 541 लोगों के जन्म का रिकॉर्ड शामिल है। साल 1870 से साल 2015 तक का यह रिकॉर्ड अभी तक फाइलों में दर्ज था। शहर के अस्पतालों या घरों में जन्म लेने वाले लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए अभी नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते थे। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती थी जो अब दूसरे राज्यों या देशों में रहते हैं। इन्हें अब महज पांच रुपये शुल्क देकर आनलाइन ही यह प्रमाण पत्र मिल जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बजट में भी इसकी घोषणा की थी। इसे धरातल पर उतारते हुए शुरू कर दिया गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इससे लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन, यह दस्तावेज जरूरी
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम की bdmcshimla.hp.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यदि प्रमाण पत्र देखना है तो चेक स्टेट्स विकल्प पर क्लिक करें। यहां पंजीकरण नंबर, जन्म या मृत्यु की तिथि, नाम, पिता या माता का नाम में से कोई भी जानकारी देकर स्टेट्स पता कर सकते हैं। इसी में प्रमाण पत्र में दुरुस्त करने का विकल्प भी मिलगा। हालांकि इसके लिए शपथ पत्र अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही कोई दस्तावेज भी अपलोड करना होगा जिसके आधार पर प्रमाण पत्र में संशोधन किया जा सके। इसका शुल्क भी पांच रुपये रहेगा। लोग यदि सिर्फ अपना प्रमाण पत्र ही डाउनलोड करना चाहते हैं तो वे वेबसाइट पर डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर इसे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
डेबिट-क्रेडिट और यूपीआई से भुगतान
प्रमाण पत्र लेने या दुरुस्त करवाने का शुल्क पांच रुपये है। लोग डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से इसका भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई से भुगतान की भी सुविधा मिलेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जल्द ही इसकी औपचारिक लॉन्चिंग भी करेंगे। लोगों को पार्षदों के जरिये इस सुविधा के बारे में बताया जाएगा।
ब्रिटिश नागरिकों को भी सुविधा जल्द
शिमला में 1870 से 1947 के बीच कई ब्रिटिश नागरिकों के जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड भी नगर निगम के पास है। इसे भी आनलाइन कर दिया गया है। हालांकि, अभी इनके प्रमाण पत्रों की फीस भुगतान को लेकर व्यवस्था होनी है। इसके बाद ही इनके लिए सुविधा शुरू होगी।