एक क्लिक में होंगे आपके ये दस काम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला के लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ई-डिस्ट्रिक्ट योजना शुरू कर रहा है। इसके तहत एक क्लिक पर जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण और बीपीएल कार्ड बनाने सहित दस योजनाएं इस साल के अंत तक दिसंबर में शुरू होने जा रही हैं।
लोक मित्र केंद्रों पर लोगों को ये सुविधाएं मिलेंगी। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत विभिन्न विभागों की 51 सेवाओं को शामिल किया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिला में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत सेवाएं लोगों के घर द्वार पर प्रदान करने के उद्देश्य से ई डिस्ट्रक्ट योजना का कार्यान्वयन किया जायेगा।
इस साल के अंत तक 10 ई सेवाएं मिलेंगी
उपायुक्त ने बताया है कि तीन चरणों में पूरी होने वाली इस योजना के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित 51 सेवायें प्रदान की जाएंगी। पहले चरण में 10 ई सेवायें इस साल के अंत तक आरंभ कर दी जाएंगी।
योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए इलेक्ट्रानिक जिला मैनेजर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बता है कि ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं जिला के सभी सुगम व लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। नागरिकों को अपने क्षेत्र के सुगम व लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर वांछित प्रमाणपत्र की प्रति भी वहीं से प्राप्त की जा सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा बीपीएल कार्ड, व अन्य दस प्रकार की सेवायें प्राप्त की जा सकेंगी।
योजना के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकोल) नीरज कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह योजना केंद्र सरकार के सहयोग से आरंभ की गई है।